बुधवार, 21 अगस्त 2013
भारत के चार शहरों की जलसमाधि बनाने का खतरा!
0
नई दिल्ली. दुनिया भर में तेजी से बदल रहे मौसम से होने वाले खतरे के बारे में अब तक बहुत कुछ कहा जा चुका है। मौसम में इस बदलाव से होने वाले संभावित खतरों पर भी दुनिया भर में चर्चा हो रही है लेकिन असल खतरा दुनिया भर में समुद्र के किनारे बसे शहरों और वहां रह रहे लोगों पर मंडरा रहा है। दुनिया के 20 ऐसे शहर हैं जिनका आने वाले सालों में नामो निशां तक मिट सकता है और उन शहरों की जल समाधि बन सकती है। वर्ल्ड बैंक के नए अध्ययन में कहा गया है कि अगर दुनिया भर की सरकारें इन विनाश की आहट समय रहते नहीं सुनेंगी और बाढ़ से बचने के तरीकों पर गौर नहीं करेंगी तो दुनिया के इन शहरों को बर्बाद होने से नहीं बचाया जा सकता है। 2050 तक इन शहरों में बाढ़ से होने वाला नुकसान 63 लाख करोड़ रुपए होगा। पहले नंबर पर चीन का शहर ग्वांगझू है।
दूसरे नंबर पर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई है। समुद्र के किनारे बसे होने की वजह से इस पर ज्यादा खतरा है। पिछले कुछ सालों से बाढ़ से मुंबई को काफी नुकसान हुआ है।
मुंबई के बाद भारत का जो दूसरा शहर रिस्क पर है वह कोलकाता है। कोलकाता की बाढ़ का एक दृश्य।
इक्वाडोर का ग्वायाक्विल शहर भी खतरे के निशान पर तैर रहा है।
चीन का शहर शेनझेन खतरे की सूची में पांचवें नंबर पर है।
भारत का शहर चेन्नई भी आने वाले सालों में डूबने के कगार पर है।
नरेंद्र मोदी के गुजरात का शहर सूरत भी ग्लोबल वार्मिंग के खतरे पर है।
sabhar : bhaskar.com
Ads
-
पुरुषों में कमजोरी की समस्या आजकल आम है। नपुंसकता, स्वप्नदोष, धातु दोष आदि ऐसी समस्याएं हैं जो वैवाहिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। ...
-
जयपुर। हिंदुस्तान का थार रेगिस्तान सिर्फ अपने उजड़ेपन और सूनेपन के लिए ही पूरी दुनिया में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां की रेतों में कई...
-
भोपाल। भारत यूं तो विविधताओं का देश है, लेकिन इस धरा पर भी कई ऐसी जगह हैं, जो आश्चर्यचकित करने के साथ-साथ डराती भी हैं। इन जगहों में छिप...
-
अहमदाबाद। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली और साइंस (कक्षा 12वीं) की एक छात्रा का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। छात्रा को अपने घर पर पले ...
-
अहमदाबाद। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक धनाढ्य परिवार का युवक मुंंह के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया ह...
-
मृत्यु एक ऐसा सच है जिसे कोई भी झुठला नहीं सकता। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद स्वर्ग-नरक की मान्यता है। पुराणों के अनुसार जो मनुष्य अच्छ...
-
साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जव...
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें