Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

मंगलवार, 10 अप्रैल 2012

600 बच्चों का पिता था यह ब्रिटिश वैज्ञानिक

0




लंदन ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक के बारे में माना जाता है कि 20 साल की अवधि में वह 600 संतान का जन्मदाता रहा। बटरेल्ड वेसनर नाम के इस वैज्ञानिक का निधन 1972 में हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 1940 से 1960 के बीच अपने लंदन स्थित क्लीनिक में वीर्यदाता के तौर पर काम किया। उनके क्लीनिक के जरिए दो दशक की अवधि में करीब 1,500 महिलाओं ने गर्भ धारण किया।

‘डेली मेल’ के मुताबिक, दो ऐसे लोगों ने इस वैज्ञानिक के बारे में जानकारी दी है, जिनका जन्म इस क्लीनिक की मदद से हुआ था। एक जांच में पाया गया कि क्लीनिक के जरिए पैदा हुए करीब 1,500 लोगों में 600 से अधिक के पिता डॉक्टर वेसनर थे। इनमें कनाडा के डॉक्यूमेंटरी निर्माता बैरी स्टीवेंस और लंदन के वरिष्ठ वकील डेविड गोलांक्ज भी हैं।

 
 sabhar : bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv