Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Item Post Navigation Display

Home Recent Posts Display

Related Posts Display

रविवार, 11 दिसंबर 2011

गैंगरेप कर बनाया अश्लील MMS, इसे हथियार बना अब...

0




मथुरा। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही चार लड़कों ने गैंग रेप किया। रेप के दौरान लड़की का एमएमएस बनाते रहे। जब लड़की के परिवार वालों ने विरोध किया तो उन्हें इज्जत की दुहाई देकर ब्लैकमेल करने लगे।

आखिरकार परिजनों ने रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव नगला सीता में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही चार लड़कों ने गैंग रेप किया था। इस दौरान उन्होंने एमएमएस तैयार कर लिया। घटना के बाद लड़की ने घर पहुंचकर सारी बात बताई। बदनामी के डर से परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। बाद में आरोपियों ने परिजनों को पैसों के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाली जा रही है।
sabhar: bhaskar.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv